Shamli News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, रेफर
शामली, अक्टूबर 4 -- Shamli News: थानाभवन क्षेत्र में रविवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के संबंध में रवि कुमार निवासी गांव क़ुतुबगढ़ ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार रवि कुमार का भाई कुलदीप उर्फ पिंकेश रविवार शाम करीब बाइक से थानाभवन से वापस अपने गांव क़ुतुबगढ़ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आए एक ट्रक ने कथित रूप से गलत दिशा में आकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर काफी खून बह गया।सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के कारण उसे शामली रेफर कर दिया।पीड़ित ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित के भाई रवि कुमार ने पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.