Shamli News: ट्यूबवेल से 25 मीटर बिजली केबल चोरी, दीवार भी तोड़ी
शामली, नवम्बर 4 -- कांधला में ट्यूबवेल चोरी की वारदात Shamli News: क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। अज्ञात चोरों ने कांधला-बुढ़ाना मार्ग स्थित एक बाग में लगे ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए करीब 25 मीटर बिजली की केबल चोरी कर ली। चोरों ने ट्यूबवेल की दीवार भी तोड़ दी। इसी रात चोरों ने पास के एक अन्य खेत में लगे ट्यूबवेल पर भी चोरी करने का प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव भारसी निवासी रमेश पुत्र ओम सिंह ने थाना कांधला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर उसका बाग स्थित है। बाग में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगा हुआ है। आरोप है कि 29 और 30 अक्टूबर की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने ट्यूबवेल को निशाना बनाया। चोर वहां से करीब 25 मीटर बिजली की केबल काटकर चोरी कर ले गए। इसके सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.