Shamli News: ट्यूबवेल से केबल और स्टार्टर चोरी, किसान ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
शामली, अक्टूबर 4 -- Shamli News: कस्बा एलम निवासी एक किसान के खेत में लगे ट्यूबवेल से अज्ञात चोर केबल और स्टार्टर चोरी कर ले गए। घटना का पता किसान को सुबह खेत पर पहुंचने पर चला। पीड़ित ने मामले की सूचना डायल-112 पर देने के बाद थाने में तहरीर देकर चोरी का सामान बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एलम निवासी अशोक पंवार पुत्र विजयपाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके खेत गांव से काफी दूर स्थित हैं। 2/3 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने उसके ट्यूबवेल को निशाना बनाया। चोर ट्यूबवेल का केबल और स्टार्टर चोरी कर ले गए। इस दौरान चोरों ने ट्यूबवेल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अशोक पंवार के मुताबिक, 3 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे जब वह खेत पर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। उसने तत्काल घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.