शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: दभेड़ी टोल प्लाजा पर करीब तीन माह पूर्व टोल कर्मी पर हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को जलालाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त सिकंदर पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम रंखंडी, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर है। जलालाबाद पुलिस चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सिकंदर को दभेड़ी मोड़, दिल्ली-सहारनपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया।बता दे कि करीब तीन माह पूर्व दभेड़ी टोल प्लाजा पर अम्बेहटा गांव निवासी टोल कर्मी पर चार अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। अचानक हुई फायरिंग में टोल कर...