Shamli News: टोडा पंचायत सचिवालय में फैमिली आईडी बनाने के लिए कैंप आयोजित
शामली, सितम्बर 6 -- Shamli News: टोडा स्थित पंचायत सचिवालय में निर्माण श्रमिकों की फैमिली आईडी बनाए जाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन सहायक श्रमायुक्त अरविंद कुमार मद्धेशिया के निर्देशानुसार किया गया। इस दौरान श्रम विभाग के कर्मचारी राकिम अली ने पंचायत सहायक बिट्टू कुमार के सहयोग से श्रमिकों की निशुल्क फैमिली आईडी बनाई। कैंप में क्षेत्र के निर्माण श्रमिक अपने लेबर कार्ड और आधार कार्ड लेकर पहुंचे। आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर उनकी फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। पंचायत सहायक बिट्टू कुमार ने कैंप के दौरान श्रमिकों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया और फैमिली आईडी बनवाने के लिए जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई। श्रम विभाग के कर्मचारी राकिम अली ने बताया कि फैमिली आईडी विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.