Shamli News: टेबल टेनिस प्रतियोगिता में आरके पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने हासिल किए स्थान
शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: मुजफ्फरनगर के जैन कन्या पीजी कॉलेज में शनिवार को आयोजित पांचवीं अंतरमहाविद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में आरके पीजी कॉलेज शामली के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वंशिका चौधरी ने महिला वर्ग में तीसरा और वैभव कुमार ने पुरुष एकल वर्ग में पांचवां स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की मुख्य टीम में जगह बनाई। प्रतियोगिता में आरके पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। पुरुष वर्ग में वैभव कुमार ने पांचवां स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय की मुख्य टीम में स्थान सुनिश्चित किया। वहीं, वसीम, वैभव और आकाश ने विश्वविद्यालय की अतिरिक्त खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाई। यह भी पढ़ें- Bagaha News: आरएलएसवाई की छात्राएं बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.