Shamli News: टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी ने बनाई 5.70 करोड़ की कार्ययोजना
शामली, सितम्बर 14 -- Shamli News: शामली। जिले में टूटी और जर्जर सड़कों की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। विभाग की ओर से जिले की 92 सड़कों की मरम्मत के लिए करीब 5.70 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा।
टूटी सड़कों की स्थिति बता दे कि जिले में सौ के करीब छोटी बडी सडके टूटी और जर्जर हालत में है जिनमें से लोक निर्माण विभाग ने 92 सड़कों की मरम्मत और नव निर्माण के लिए कार्य योजना बना ली है। इन 92 कामों के लिए विभाग द्वारा 5करोड 70 लाख रूपये के बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वही पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव में ग्रामीण और प्रमुख मार्गों से जुड़ी क्षतिग्रस्त सड़कों को शामिल किया गया है। बता दे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.