Shamli News: टूटी नाले की पुलिया से हादसे का खतरा, रोजाना गुजरते हैं सैकड़ों बच्चे
शामली, अक्टूबर 1 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। हसनपुर लुहारी मे बाईपास मार्ग पर बड़ा मदरसा के निकट नाले की टूटी पुलिया राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए हादसे का सबब बनी हुई है। पुलिया की हालत जर्जर होने के कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे और ग्रामीण आवागमन करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार हसनपुर लुहारी बडा मदरसा निकट नाले की पुलिया काफी समय से क्षतिग्रस्त है। पुलिया के टूटे होने के कारण मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों के लिए यह रास्ता बेहद जोखिम भरा बना हुआ है। सुबह और दोपहर के समय बच्चों की आवाजाही अधिक होने के कारण हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया की मरम्मत पुनर्निर्माण कराने के लिए कई बार ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोगों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.