शामली, अक्टूबर 12 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। गांव हसनपुर लुहारी में पानी की टंकी के टैंक में लीकेज होने के कारण मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके चलते पिछले तीन दिनों से ग्रामीणों को टंकी से पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। जलापूर्ति ठप होने से ग्रामीणों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है। गांव हसनपुर लुहारी मे पानी की सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर उन परिवारों को अधिक दिक्कत हो रही है, जिनके पास पानी की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें- Shamli News: पानी की किल्लत से परेशान रहे लोग ग्रामीणों को उम्मीद है कि टंकी की मरम्मत जल्द पूरी होगी और जलापूर्ति दोबारा सुचारु हो सके...