शामली, अक्टूबर 21 -- Shamli News: शामली। शहर के मोहल्ला राजोवाला निवासी एक युवक ने कुछ लोगों पर रंजिश के चलते अपने और परिवार के खिलाफ बार-बार झूठी शिकायतें करने तथा मुकदमे में न फंसाने के बदले रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। खुर्शीद पुत्र जहीर ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि मोहल्ले के शाहिद उर्फ टोल्लू, फिरोज उर्फ निन्ना, मुस्तकीम उर्फ घोल और मुस्तफा उससे तथा उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। आरोप है कि ये लोग थाना कोतवाली शामली उच्चाधिकारियों और बाल कल्याण विभाग में उनके खिलाफ लगातार शिकायतें कर रहे हैं। पीड़ित का दावा है कि पूर्व में हुई जांचों में शिकायतों के आरोप सही नहीं पाए गए। खुर्शीद ने आरोप लगाया कि बाल कल्याण आयोग में उसके खिलाफ कुकर्म ...