Shamli News: झाड़-फूंक में गंवाया समय, सर्पदंश के बाद युवक की हालत बिगड़ी
शामली, अगस्त 29 -- Shamli News: जिले में पिछले एक माह से सर्पदंश के मामले बढ़ने लगे हैं। समय से अस्पताल पहुंचकर एंटी स्नेक वेनम लगवाने वाले मरीजों की जान बच रही है, जबकि झाड़-फूंक के चक्कर में उपचार में देरी होने से मरीजों की हालत गंभीर हो रही है। शुक्रवार को सर्पदंश के दो मामले जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें कांधला निवासी युवक को झाड़-फूंक के कारण करीब एक घंटे की देरी से अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया। हालांकि परिजन उसे निजी अस्पताल में लेकर चले गए।कांधला कस्बा निवासी 22 वर्षीय आसिफ पुत्र शराफत शुक्रवार सुबह घर में बैठा था। बताया गया कि चारपाई के नीचे से चप्पल निकालते समय वहां बैठे सांप ने उसके हाथ में डस लिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन युवक को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में लग गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.