शामली, अक्टूबर 15 -- Shamli News: शामली। मौसम ने गुरूवार तड़के अचानक करवट बदली। आसमान में छाए काले बादलों के कारण सुबह करीब आठ बजे तक अंधेरा छा गया और इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन शहर के कई इलाकों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बाजारों में पानी भरने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई जगह दुकानें देर से खुलीं। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं भी बारिश के चलते परेशान रहे। गुरूवार सवेरे आसमान में काले बादल छा गए। बादल इतने काले थे कि पूरे शहर में अचानक अंधेरा छा गया और वाहन चालक भी हैडलाईट जलाकर गुजरते। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: झमाझम बारिश से बदला मौसम, उमस भरी गर्मी से मिली राहत जिसके बाद सर्द हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते कबाड़ी बाजार, कैराना रोड,...