Shamli News: झमाझम बारिश से शहर और खेत खलिहान पानी से लबालब
शामली, अगस्त 7 -- Shamli News: शामली। गुरुवार को सुबह से ही आसमान पर काले बादलों का डेरा रहा। सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई बारिश दिनभर रुक-रुककर और कई बार झमाझम होती रही। लगातार बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया जबकि शहर एवं खेत खलिहान जलमग्न हो गए। मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों और बाजारों तक पानी भर जाने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। कई स्थानों पर देर शाम तक पानी जमा रहा, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर में 50 मिली मीटर बारिश दर्ज की गयी। खेतों में पानी भरने से दलहन की फसल को नुकसान होने की आशंका है जबकि अन्य फसलों के लिए बारिश मुफीद मानी जा रही है। बारिश के बाद शहर की अधिकांश सड़कें जलमग्न हो गईं। शहर के धीमानपुरा, वीवी इंटर कॉलेज रोड, कैराना रोड, झिंझाना रोड, कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, भिक्की मोड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.