Shamli News: झमाझम बारिश से चेहरे खिले, पर तैयार धान की फसल गिरने से किसानों को झटका
शामली, अगस्त 6 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। मंगलवार को क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज बदलने के साथ-साथ कृषि जगत में मिले-जुले परिणाम दिए हैं। एक तरफ जहां इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है। वहीं दूसरी तरफ तैयार खड़ी फसल को नुकसान पहुंचने से कुछ किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस और सूखे जैसे हालात के बाद मंगलवार को हुई झमाझम बारिश अगेती धान की फसल के लिए बेहद लाभदायक साबित हुई है। पानी मिलने से धान के पौधों में अच्छी बढ़ोतरी और पैदावार की उम्मीद जगी है। इसके साथ ही क्षेत्र में उड़द और अमरूद की फसल को भी इस बारिश से भारी फायदा पहुंचा है। अमरूद के बागवानों का कहना है कि बारिश से फलों का विकास बेहतर होगा और उनमें चमक आएगी वहीं उड़द की फसल में भी यह बारिश संजीवनी का काम करेगी। किसान मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.