Shamli News: ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले व फातिमा शेख के योगदान पर चिंतन शिविर आयोजित
शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन में स्थित किसान इंटर कॉलेज के निकट सपा वरिष्ठ नेता राहुल सैनी के घेर में महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख के सामाजिक कार्यों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर चिंतन शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जौनपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा रहे। इस दौरान मुकेश सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक रूढ़ियों और विरोध के बावजूद लड़कियों की शिक्षा के लिए संघर्ष किया। वहीं, फातिमा शेख ने भी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.