शामली, अक्टूबर 23 -- Shamli News: शामली। संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर भाकियू के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं एसआईआर को तत्काल रद्द करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन का मसौदा तैयार कर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और चुनाव सुधारों की मांग उठाई। उन्होने ज्ञापन के माध्यम से मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया को तत्काल रद्द करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। संयुक्त किसान मोर्चा, भाकियू पदाधिकारियों ने एसडीएम न्यायिक को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: एसआईआर रद्द करने और मुख्य...