Shamli News: जौनपुर में तैनात सिपाही की सीढ़ियों से गिरकर मौत
शामली, सितम्बर 8 -- Shamli News: चौसाना। अमलापुर निवासी सिपाही रवि (पुत्र ओम सिंह) की ड्यूटी के दौरान सीढ़ियों से गिरने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता ओम सिंह के अनुसार करीब चार दिन पहले जौनपुर में ड्यूटी के दौरान कमरे पर जाते समय रवि सीढ़ियों से फिसल गया था। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। जौनपुर में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया था। जहां पर उपचार के दौरान रवि ने दम तोड़ दिया। बुधवार को उसका पार्थिव शरीर करीब 3:50 बजे गांव अमलापुर पहुंचा। इसके बाद शाम करीब चार से 4:15 बजे के बीच अंतिम संस्कार किया गया। सिपाही के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए। रवि की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.