Shamli News: जैन स्थानक में धूमधाम से मनाया गया पड़ोसी दिवस
शामली, अगस्त 30 -- Shamli News: शामली। शहर के श्री श्वेतांबर जैन स्थान मंदिर में आयोजित चातुर्मास के दौरान रविवार को पड़ोसी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा, पंजाब समेत आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं पहुंचे और जैन संतों के प्रवचन सुनकर आशीर्वाद लिया। संघ संचालक नरेश मुनि गुरुदेव ने प्रवचन में पड़ोसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में अच्छा पड़ोसी होना बेहद जरूरी है। पड़ोसी सुख-दुख का साथी होता है और कठिन समय में सबसे पहले मदद के लिए आगे आता है। इसलिए पड़ोसियों के साथ हमेशा प्रेम, सौहार्द और मिलजुलकर व्यवहार करना चाहिए। छोटी-छोटी बातें पड़ोस के रिश्तों को खराब कर देती हैं, इसलिए आपसी विवाद से बचना चाहिए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: झुमरीतिलैया धर्मनगरी, लोगों में धर्म के प्रति अटूट श्रद्धा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.