शामली, सितम्बर 7 -- Shamli News: जनपद के स्थानीय निर्माताओं एवं विक्रेताओं को जेम पोर्टल के संचालन में आ रही दिक्कतों के समाधान और पोर्टल में समय-समय पर किए जा रहे बदलावों की जानकारी देने के लिए आठ सितंबर को वर्चुअल बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन राज्य जेम प्रकोष्ठ, लखनऊ के निर्देश पर किया जा रहा है। उपायुक्त उद्योग रतिका गुप्ता ने बताया कि जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी करने वाले क्रेताओं की सुविधा बढ़ाने के साथ ही स्थानीय निर्माताओं एवं विक्रेताओं को पोर्टल के प्रयोग में आ रही कठिनाइयों का समाधान उपलब्ध कराना बैठक का मुख्य उद्देश्य है। बैठक में जनपद के ओडीओपी के उत्कृष्ट विक्रेताओं को विशेष रूप से प्रतिभाग कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- एमएसएमई जागरूकता कार्यशाला कल उन्होंने जनपद शामली के सभी स्थानीय निर्माता एवं जेम पोर्टल पर पंजीकृत व...