शामली, सितम्बर 25 -- Shamli News: शामली। 61वीं उत्तर प्रदेश स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप-2026 के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 27 सितंबर को शहीद उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जूनियर यूपी एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन 27 को ट्रायल का समय जिला एथलेटिक्स सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि ट्रायल सुबह नौ बजे से शुरू होगा। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 4, 5 और 6 अक्टूबर को गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित होगी।खिलाड़ियों का चयन ट्रायल में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ के अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, गोला फेंक, चक्का फे...