Shamli News: जिले में 10437 निरक्षरों को साक्षर करेंगा शिक्षा विभाग
शामली, अगस्त 1 -- Shamli News: शामली। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) व अन्य कुल 10437 निरक्षर महिलओं को अब तक चिन्हित किया जा चुका है। जिनको उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत साक्षर बनाया जाएगा। शासन ने इस वर्ष जिले को छह हजार लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य दिया है। अभियान को सफल बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की जिम्मेदारी तय कर दी है। इसका उद्देश्य महिलाओं को पढ़ना-लिखना, हस्ताक्षर करना और सामान्य गणित का ज्ञान देकर उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाना है। बता दे कि जिले के 230 गांवों में 6,067 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं, जिनसे 66,162 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। ये महिलाएं समूहों के माध्यम से बचत, स्वरोजगार और आजीविका संबंधी गतिविधियों में सक्रिय हैं, लेकिन इनमें से 9,773 निरक्षर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.