शामली, अक्टूबर 15 -- Shamli News: शामली। गुरूवार से जिले में किसानों से उनका धान खरीदने के लिए दो धान क्रय केंन्द्र कैराना और नवीन आदर्श मंडी शामली में संचालित हो गए है। लेकिन सुबह से ही भारी बारिश के चलते दोनों धान क्रय केंद्रों पर एक भी किसान नही पहुचां जिस कारण धान क्रय केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। पहले जिले में एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू होनी थी लेकिन धान की कटाई शुरू न होने के कारण खरीद 15 अक्टूबर से शुरू करने के शासनादेश दिए गए थे। वही शासनादेश के अनुसार कैराना और आदर्श नवीन मंडी शामली में संचालित किए गए है। जिनमें गुरूवार से किसानों से धान की खरीद शुरू हो गई है। लेकिन बारिश के चलते दोनो केंद्रों पर एक भी किसान अपना धान बेचने के लिए नही पहुचा। हालांकि जिले में आपना धान बेचने के लिए करीब 200 से अधिक किसानों ने अपना धान बेचने के लि...