Shamli News: जिले में जल्द बनेगा भाकियू का कार्यालय-आशीष
शामली, अगस्त 25 -- Shamli News: शामली। मंगलवार को भाकियू पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। उन्होने कार्यकर्ताओं को जल्द ही जिले में भाकियू का अपना कार्यालय खोले जान का आश्वासन दिया है। मंगलवार को शहर के धीमानपुरा स्थित भाकियूू के एनसीआर उपाध्यक्ष अमरदीप लाठियान ने अपने कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी का स्वागत समारोह आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए वह कार्य करेगे और जल्द ही जनपद शामली में भाकियू का अपना कार्यालय खोला जायेगा, जहां भाकियू कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बैठने के लिए एक स्थान मिल सकेगा। उन्होने संगठन के सभी पदाधिकारियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.