शामली, अक्टूबर 6 -- Shamli News: झिंझाना। बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में मंगलवार को जिला स्तरीय खो-खो बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक एवं शिक्षाविद् श्रीमती ऐश्वर्या जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक इंद्रपाल सिंह ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों एवं प्रतिभागी टीमों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की बालिका टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इनमें राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, श्री जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, देवी उमरा कौर इंटर कॉलेज बनत, जय सीताराम इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों की टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिकाओं ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।प्रतियोगित...