Shamli News: जिला उपभोक्ता फोरम में लंबित वादों का राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा
शामली, अगस्त 8 -- Shamli News: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग शामली में आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आयोग में लंबित उपभोक्ता वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष हेमंत कुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य उपभोक्ता मामलों का त्वरित, सरल और सौहार्दपूर्ण समाधान कराना है। इसके माध्यम से पक्षकार बिना लंबी न्यायिक प्रक्रिया के आपसी सहमति से अपने विवादों का निपटारा करा सकेंगे। उन्होंने आयोग में विचाराधीन सभी वादों के पक्षकारों से अपील की है कि वे 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने प्रकरण सूचीबद्ध कराकर सुलह-समझौते के आधार पर उनका निस्तारण कराएं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राष्ट्रीय लोक अदालत की त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.