शामली, अगस्त 8 -- Shamli News: जिले में काला पीलिया (हेपेटाइटिस) के मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। जुलाई माह में जिला अस्पताल में जांच के दौरान 485 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से 333 मरीजों में काला पीलिया की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

बढ़ती मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में रोजाना करीब डेढ हजार मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए जाते है जिनमें से रोजाना करीब 15 से 20 मरीजों को चिकित्सक काला पीलिया जांच कराने की सलाह देते है। वही हर शुक्रवार को मरीजों की काला पीलिया की जांच के लिए कैम्प लगया जाता है। जिसके चलते हर माह करीब 350 से 400 मरीजों की काला पीलिया की पुष्टि होती है।

इलाज का प्रतिशत वही विभागीय जानकारी के अनुसार जिले में अब तक काला पीलिया के 10 हजार 782 मरीजों का ...