शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: जिला अस्पताल में मरीजों को जल्द ही हार्मोन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जांचों की सुविधा मिलने वाली है। अस्पताल में फुल्ली ऑटोमैटिक हार्मोन इम्यूनोसे एनालाइजर मशीन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। मशीन के चालू होने के बाद मरीजों को हार्मोन संबंधी जांच के लिए निजी पैथोलॉजी लैबों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बता दे की करीब छह माह पले सीएचसी में तैनात महिला रोग चिकित्सक डा. बिजेन्द्र सिंह ने गर्भवती महिलाओं की थायराइड जांच के लिए विभाग से मशीन की मांग की थी क्योंकि जिले में महिलाओं को थाइराईड जांच कराने की कोई सुविधा नही है। जिस कारण मरीजों को थायराइड की टीएसएच, टी3 और टी4,फर्टिलिटी यानी प्रजनन क्षमता से संबंधित हार्मोनल जांच, महिलाओं में पीसीओएस से जुड़ी जांच, विटामिन डी तथा कुछ ट्यूमर मार्कर और कैंसर जैसी बडी और मह...