Shamli News: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में युवकों ने किया हंगामा, पीआरडी जवानों से धक्का-मुक्की
शामली, अगस्त 22 -- Shamli News: शनिवार देर शाम जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कार सवार तीन युवकों ने पहुंचकर हंगामा कर दिया। चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ के समझाने पर भी युवक नहीं माने और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। मौके पर पहुंचे पीआरडी जवानों के साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप है। स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षा कर्मियों ने अस्पताल का मुख्य गेट करीब एक घंटे तक बंद रखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर दो युवक कार लेकर फरार हो गए, जबकि एक युवक को हिरासत में ले लिया गया। शनिवार देर शाम काले रंग की कार में सवार तीन युवक जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे थे। वहां किसी बात को लेकर इमरजेंसी में तैनात प्रशिक्षु आकाश के साथ उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर चिकित्सकों और अस्पताल के स्टाफ ने युवकों को समझाने का प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.