शामली, सितम्बर 26 -- Shamli News: कांधला। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जिलास्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सीमा वर्मा, शशि वर्मा एवं श्रीमती कविता जयजान ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से पहुंची बालिका खिलाड़ियों की टीमों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का परिणाम प्रतियोगिता के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों वर्गों में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काचैला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपदीय चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। तीनों वर्गों में बेहतर खेल का प्रदर्शन कर टीम ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ मुकाबलों में हिस्...