Shamli News: जाहरवीर गोगा म्हाडी पर लगा मेला, श्रद्धालुओं ने चढ़ाया प्रसाद
शामली, सितम्बर 25 -- Shamli News: बाबरी। गोगवान जलालपुर गांव स्थित प्राचीन गोगा मेहड़ी पर शुक्रवार को श्रद्धा और आस्था का मेला लगा। सुबह से ही जाहरवीर महाराज के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेहड़ी पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जहारवीर गोगा महाराज की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूरी होने पर छड़ी चढ़ाई और मन्नतें भी मांगीं। म्हाड़ी परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और गोगा महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।मेले यह भी पढ़ें- Roorki News: जाहरवीर गोगा की जन्म गाथा सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर में महिलाओं और बच्चों में विशेष उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.