Shamli News: जानलेवा हमले के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार
शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: शामली। गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव धनैना में लाठी-डंडों और सरियों से तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। गत 26 अक्टूबर को गांव धनैना निवासी मोहकम के भतीजे राहुल ने सामान उठाने को लेकर अपने बेटे को डांट दिया था। इसी बात को लेकर विपक्षियों ने गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद मदन, लालकुमार, रोहन, अभय, कविता और भोला एकत्र होकर आए और राहुल, राजबीर तथा वीरसैन पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में मोहकम की तहरीर पर गढ़ीपुख्ता थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक एनपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.