Shamli News: जल भराव से ग्रामीण परेशान, तालाब खुदाई की मांग
शामली, जुलाई 7 -- Shamli News: बाबरी। बाबरी क्षेत्र के गांव बाबरी के मजरा रघुनाथपुर में तालाब का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य रास्ते पर भर जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और किसानों का आवागमन प्रभावित हो गया है। गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की लंबे समय से साफ-सफाई और खुदाई नहीं कराई गई है। बरसात शुरू होते ही तालाब का जलस्तर बढ़ गया और पानी रास्ते पर फैल गया। इससे लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए निकलने में कठिनाई हो रही है।ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं कराया गया। लोगों का कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.