Shamli News: जल निगम के टंकी ऑपरेटरों ने तीन माह के बकाया मानदेय भुगतान की मांग उठाई
शामली, नवम्बर 6 -- Shamli News: शामली। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की टंकियों का संचालन करने वाले जल निगम के ऑपरेटरों ने तीन माह के बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में ऑपरेटरों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर जल निगम के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने बकाया मानदेय का एकमुश्त भुगतान कराने के साथ ही कथित रूप से गलत समाधान आख्या देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ऑपरेटरों का कहना है कि वे जनपद के विभिन्न गांवों और विकासखंडों में पानी की टंकियों के संचालन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें लंबे समय से मानदेय नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त 2026 को तहसील दिवस में भी इस समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया था। उस समय जल निगम के अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.