शामली, जुलाई 3 -- Shamli News: जनपद में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। रॉन्ग साइड से वाहन चलाने की प्रवृत्ति और यातायात नियमों का पालन न होने से स्थिति गंभीर होती जा रही है। टोल बचाने के फेर एवं जल्दी के चक्कर में रॉग साइड वाहनों के चलने से भी दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है। शामली-करनाल हाईवे पर लंबे अंतराल तक कट यूटर्न/क्रॉसिंग प्वाइंट उपलब्ध न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के वाहन चालक मजबूरी में रॉन्ग साइड से आवागमन करते देखे जा रहे हैं। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई है। उक्सर रॉग साइड वाहन जाम का कारण तो बनते ही है। शामली शहर के अंदर से गुजरने वाले मेरठ करनाल हाईवे पर बुढ़ाना रोड रेल...