शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: कस्बे में चल रहे आदर्श रामलीला मंचन मे धनुष यज्ञ की लीला का मंचन हुआ जिसके बाद शनिवार को श्रीराम बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। बैंड-बाजों की मधुर धुन, आकर्षक झांकियों और कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने राम बारात को भव्य रूप प्रदान किया। बारात के दर्शन करने के लिए कस्बे के लोगों की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर स्वागत किया और सुख-समृद्धि की कामना की। राम बारात में शामिल सुंदर एवं मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों को जीवंत कर दिया। बारात रामलीला भवन से शुरू होकर मोती बाजार, कुरैशियान चौक से होते हुए बोहरान, मौहम्मदीगंज, खटीकान बम्बा चौंक भाईजान चौक, प्रताप चौंक नीलगरान ,रामनगर होते हुए वापस रामलीला मैदान पर ...