Shamli News: जलालाबाद में कार्तिक महात्म्य कथा का शुभारंभ
शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: जलालाबाद। जलालाबाद स्थित सनातन सत्संग भवन मंदिर प्रांगण में कार्तिक महात्म्य कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास अवनीश जी महाराज ने कार्तिक मास के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कार्तिक मास भगवान श्री नारायण को अत्यंत प्रिय है। इस माह में पूजा-पाठ, दीपदान, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान करने का विशेष महत्व है। कथा के दौरान कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण और सत्यभामा के प्रसंग का वर्णन करते हुए सत्यभामा द्वारा पूछे गए प्रश्नों के माध्यम से कार्तिक मास की महिमा को विस्तार से समझाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म-कर्म, भक्ति और सत्कर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- कार्तिक स्नान और पूजा से ही सत्यभामा और रुक्मिणी को मिले थे कृष्ण प्रातः बृहम मूहूर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.