Shamli News: जलालाबाद बाईपास मार्ग पर नगर पंचायत ने अपनी भूमि पर लिया कब्जा, कराई पैमाइश
शामली, नवम्बर 4 -- Shamli News: नगर पंचायत ने राजस्व विभाग की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए जलालाबाद के बाईपास मार्ग पर स्थित नगर पंचायत की भूमि की पैमाइश कराकर उस पर अपना कब्जा ले लिया। भूमि की पैमाइश के दौरान राजस्व विभाग और नगर पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में जमीन की सीमाएं चिह्नित की गईं। नगर पंचायत की ओर से भूमि को सुरक्षित करने के लिए जेसीबी मशीन से चारदीवारी की नींव की खुदाई कराई गई। नगर पंचायत की योजना इस भूमि पर चारदीवारी का निर्माण कराने की है, जिससे सरकारी संपत्ति को सुरक्षित रखा जा सके और भविष्य में किसी प्रकार का अवैध कब्जा न हो। चेयरमैन जहीर मलिक ने बताया कि नगर पंचायत की जमीन पर जल्द ही कस्बे के विकास से सम्बन्धित योजना बनाकर उक्त जमीन का उपयेाग करेगी ।इस दौरान राजस्व विभाग की ओर से हल्का लेखपाल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.