शामली, अक्टूबर 21 -- Shamli News: शामली। जलालाबाद नगर पंचायत में पहले से पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों के दोबारा टेंडर निकाले जाने का मामला सामने आया है। नगर पंचायत के वर्तमान और नामित सभासदों ने इस पर सवाल उठाते हुए सहारनपुर मंडलायुक्त को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने राज्य वित्त की धनराशि से प्रस्तावित 13 निर्माण कार्यों की स्थलीय जांच कराने की मांग की है। बुधवार को डीएम कार्यालय में पहुंचे सभासदों ने बताया कि नगर पंचायत जलालाबाद की ओर से 29 सितंबर 2026 को समाचार पत्र में 13 निर्माण कार्यों के टेंडर का विज्ञापन प्रकाशित कराया गया था। उनका दावा है कि सूची में शामिल कुछ कार्य पहले ही पूरे कराए जा चुके हैं। सभासदों ने मांग की है कि सभी 13 कार्यों की मौके पर जांच कराई जाए। साथ ही पूर्व में कराए गए निर्माण कार्यों, उन पर हुए भुगतान और वर्तम...