शामली, जुलाई 11 -- Shamli News: नगर में सड़क निर्माण कार्य बीच में रुक जाने से लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बरसात के चलते अधूरी सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द निर्माण कार्य पूरा कराए जाने की मांग उठाई है। नगर में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के बीच में रुक जाने से नगरवासियों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। हाल ही में हुई बारिश के बाद अधूरी सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया है, जिससे पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। सड़क धंसने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल होने का खतरा झेल रहे हैं। स्थानीय दुकानदार यूसुफ, प्रवीण, नईम सहित अन्य का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान पुरा...