शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: कांधला। खंड विकास क्षेत्र के गांव नई बस्ती सलेमपुर रोड पर जलभराव की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गुरुवार को एक वृद्ध महिला की मौत के बाद उसके घर के बाहर जलभराव के बीच से शव यात्रा निकालनी पड़ी। इस दौरान अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष है। गांव नई बस्ती सलेमपुर रोड पर जलभराव की समस्या लंबे समय से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। गुरुवार को गांव में एक वृद्ध महिला का निधन हो गया। महिला के घर के बाहर सड़क पर पानी भरा होने के कारण अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

समस्या की जड़ ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जल निकासी की उचित व्यवस्था नही...