Shamli News: जमीन विवाद में महिला से मारपीट, कान के कुंडल समेत कान फटा
शामली, अक्टूबर 4 -- Shamli News: शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लाक पट्टी भीतरवाल में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसकी आंटी और उनके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी सीमा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका अपनी आंटी डोली और उनके परिवार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि दो अक्तूबर को सुबह करीब 11 बजे वह अपने घेर में घास काट रही थी। इसी दौरान डोली और उसके पति ने उसे अकेला पाकर गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कान में पहने सोने के कुंडल समेत कान फट गया और शरीर में गंभीर चोटें आईं। वह किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची। आरोप है कि इसके बाद भी विपक्षी पक्ष ने उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.