Shamli News: जमीन के फेर में सिमट रहा शामली का औद्योगिक विकास
शामली, सितम्बर 6 -- Shamli News: जनपद बने करीब 15 साल होने को हैं, लेकिन औद्योगिक विकास के मामले में शामली अभी भी पुराने कंडेला औद्योगिक क्षेत्र तक सिमटा हुआ है। नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन उपलब्ध नहीं होने से विस्तार की योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। बड़े उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशक जमीन के अभाव में निवेश से हाथ खींच रहे हैं। नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए यूपीसीडा के अधिकारियों ने हाल में जिले का दौरा कर संभावित जमीन की तलाश की। यूपीसीडा के रिवन्यू मैनेजर राकेश कुमार झा और भूमि अध्याप्ति अधिकारी उमेश शुक्ला ने डीएम से वार्ता के बाद लिसाढ़, खोड़समा और मंसूरा में सरकारी भूमि का निरीक्षण किया। खोड़समा में एक हजार बीघा से अधिक, लिसाढ़ में करीब 700 और मंसूरा में करीब 300 बीघा भूमि की जानकारी मिली। राजस्व अभिलेखों की जांच के बाद प्रस्ताव शास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.