शामली, जुलाई 17 -- Shamli News: जलालाबाद। क्षेत्र के सहोजनी उमरपुर गांव में न्यायालय में विचाराधीन एक जमीन पर कब्जे के प्रयास को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जलालाबाद के सोहजनी उमरपुर गांव मे विवादित जमीन पर कब्जे के विरोध में पहुंचे एक पक्ष पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। देखते ही देखते खेत संघर्ष स्थल में बदल गया। अचानक हुए इस हमले में कई लोग लहूलुहान हो गए。

घायल पक्ष का आरोप घायल पक्ष अब्बास आदि ने आरोप लगाया है कि गांव सोहजनी उमरपुर में जमीन का विवाद न्यायालय में लंबित है। इसके बावजूद दूसरे पक्ष ईनाम आदि के लोग बिना किसी अदालती आदेश के विवादित भूमि पर कब्जा करने पहुंच गए। जब ...