Shamli News: जबरन चार बीघा ज्वार की फसल काटने का आरोप
शामली, अगस्त 8 -- Shamli News: थाना भवन क्षेत्र के गांव सोंता रसूलपुर निवासी रुकसाना पत्नी यासीन ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर कृषि भूमि से जबरन ज्वार की फसल काटने का आरोप लगाया है। महिला रुकसाना का आरोप है कि गांव में खसरा नंबर उसकी करीब ढाई बीघा कृषि भूमि है। इसी भूमि से लगी हुई उसकी भाभी बिलकिस पत्नी असगर की करीब डेढ़ बीघा कृषि भूमि है। दोनों भूमि में ज्वार बोई हुई थी। आरोप है कि गांव के कुछ दबंग उनकी ज्वार की फसल जबरन काट ले गए। विरोध करने पर उसने मारपीट की है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.