Shamli News: जन्माष्टमी पर नन्हे कान्हाओं ने प्रस्तुत कीं कृष्ण की बाल लीलाएं
शामली, सितम्बर 3 -- Shamli News: शामली। शहर के सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। प्राथमिक कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा, कृष्ण, कन्हैया और गोपियों की वेशभूषा में नजर आए। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सजीव मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देवकी-वासुदेव के कारागार प्रसंग, भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और वासुदेव द्वारा उन्हें यमुना पार कर गोकुल पहुंचाने की लीला का मंचन किया गया। इसके अलावा कृष्ण-सुदामा की मित्रता के माध्यम से आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। बच्चों ने गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला प्रस्तुत कर इंद्र के अहंकार को तोड़ने तथा प्रकृति एवं गोवर्धन पूजा के महत्व का संदेश भी दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.