शामली, सितम्बर 3 -- Shamli News: चौसाना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आते ही चौसाना के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कान्हा के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए श्रद्धालु लड्डू गोपाल की पोशाक, मुकुट, आभूषण, झूले, सिंहासन और पूजा-सजावट की सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। नगर के मेन चौक बाजार में दुकानों पर जन्माष्टमी से संबंधित सामान सजाया गया है। वहीं, जगह-जगह लगी अस्थाई दुकानों पर भी भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक पोशाक और सजावटी सामग्री लोगों का ध्यान खींच रही है। पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजार में ग्राहकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। दुकानों पर लड्डू गोपाल के लिए छोटे से लेकर बड़े आकार तक के रंग-बिरंगे सिंहासन उपलब्ध हैं। फूलों से सजे झूले श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं। लकड़ी समेत विभिन्न सामग्रियों से तैयार झूलों की कई आकर...