Shamli News: जनता दर्शन में सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
शामली, सितम्बर 23 -- Shamli News: थानाभवन। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने बुधवार को नगर स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उनके सामने रखीं।जनता दर्शन में सड़क, बिजली, पानी, राजस्व और पुलिस से संबंधित मामलों के साथ ही व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े प्रकरण भी सामने आए। सुरेश राणा ने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया और नियमानुसार जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकता है। लोगों को छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए अधिकारियों के साथ लगातार सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.