शामली, जुलाई 4 -- Shamli News: कैराना। विद्युत विभाग द्वारा बिछाई जा रही 11 केवी विद्युत लाइन का स्थान बदलवाये जाने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी जगनपुर में ग्रामीणों धरना दिया। गुरुवार से जगनपुर मुख्य मार्ग के बराबर में जगनपुर, कंडेला, हिंगोखेड़ी और शेखूपुरा के ग्रामीण धरना दे रहे हैं। शनिवार को भाजपा नेता अनुज चौहान भी ग्रामीणों का समर्थन देते हुए धरना स्थल पर पहुंच गए। अनुज चौहान ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय से कैराना में काटी जा रही कॉलोनी तक विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। 11 हजारी विद्युत लाइन के नीचे विद्यालय तथा लाइन के ऊपर कई हाई टेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। ऐसी स्थित में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना था कि जब तक लाइन दूसरे स्थान पर नहीं बिछाई जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की...