शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस सतर्क नजर आई। इस दौरान पुलिस ने वाहनों की चेंकिग की और उनमें सवार लोगों से जानकारी की। शनिवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हरियाणा की ओर जाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को रुकवाकर उनमें सवार लोगों से पूछताछ की और उनसे पूछा गया कि कहीं वे दिल्ली जंतर-मंतर के लिए तो नहीं जा रहे हैं। हालांकि, ऐसे लोग जाते नहीं मिले, जिस पर वाहन सवारों को हरियाणा राज्य की ओर जाने दिया गया। यह भी पढ़ें- Meerut News: जंतर-मंतर धरने को लेकर भूनी टोल पर चलाया चेकिंग अभियान यह भी पढ़ें- Gurgaon News: प्रदर्शन सोशल मीडिया: सीजेपी...