Shamli News: छोटी दीपावाली पर्व धूमधाम से मनाया, जमकर की आतिशबाजी
शामली, नवम्बर 7 -- Shamli News: शामली। शनिवार को जनपदभर में छोटी दीपावली पर्व उल्लास और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। शाम होते ही घरों में दीप प्रज्वलित किए गए, रंग-बिरंगी लाइटों से सजे घरों और बाजारों ने पूरे शहर को रोशन कर दिया। लोगों ने आंगन में रंगोली बनाकर, दीप सजाकर तथा लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना कर त्योहार का आनंद लिया। पूजा के उपरांत बच्चों और युवाओं ने आसमान को आतिशबाजी की चमक से जगमगा दिया। दीवाली के त्योहार को लेकर लोगों का काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। युवा हो या फिर छोटे बच्चे सभी दीपावली के पर्व में मशगूल है। ऐसे में आमतौर पर दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है। छोटी दीवाली को यम दीवाली या नरक चतुर्दशी कहते हैं। इस दिन यम देवता के निमित्त घर के बाहर दक्षिण दिशा में एक दीप जलाया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.